फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewelery and cash worth nine lakhs stolen on the pretext of repairing lock and key

Noida News: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने चुराए नौ लाख के जेवर-नकदी

Tue, 05 Mar 2024 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth nine lakhs stolen on the pretext of repairing lock and key
दिलशाद गार्डन की वारदात, पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन

झांसा देकर अलमारी की चाबी मंगाई, चाबी को खराबकर निकाल लिया माल
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन में ताला-चाबी ठीक करने के बहाने दो बदमाश एक घर में घुस गए। बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर आरोपियों ने अलमारी में रखे नौ लाख रुपये के जेवर-नकदी चुरा ली। आरोपी आधे घंटे बाद अलमारी में चाबी लगाकर खोलने के लिए कहकर फरार हो गए। शाम को कृष्णा कालरा (74) ने बाजार जाने के लिए अलमारी से रुपये निकालने के लिए लॉकर खोला तो चोरी का पता चला। जांच के बाद सीमापुरी थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जब बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय महिला के पति, बेटा व बाकी सदस्य घर में ही थे।

पुलिस के मुताबिक, कृष्णा कालरा एच-पॉकेट में रहती हैं। बेटा अपने कमरे में व्यस्त था और बहू खाना बना रही थी। इस बीच गली में ताला-चाबी बनाने वालों की आवाज आई। नीचे देखा तो साइकिल सवार दो युवक आवाज लगा रहे थे। कृष्णा के मेन गेट का ताला खराब था। उन्होंने आवाज देकर एक युवक को बुलाया और ताला देखने को कहा। आरोपी ने 20 रुपये में ताला ठीक करने की बात कही। कृष्णा इसके लिए तैयार हो गईं। इस दौरान आरोपी ताला ठीक करने लगा। काम के दौरान आरोपी ने किसी अलमारी की चाबी मांगी। चाबी आते ही आरोपी ने उसे मेन गेट के ताले में लगाया और मौका पाकर उसे खराब कर दिया। चाबी से अलमारी खुलना बंद हो गई। आरोपियों ने बुजुर्ग से परेशान न होने और उसे भी ठीक करने बात कही। अलमारी की चाबी ठीक करने के बहाने आरोपी घर में घुस गए। कृष्णा को बातों में उलझाकर आरोपियों ने लॉकर में रखे जेवर व नकदी चुरा ली। बाद में अलमारी की चाबी ठीक कर उसमें तेल डालने का दिखावा कर आरोपी चले गए। जाते समय आरोपियों ने तेल डालने और आधे घंटे में अलमारी खोलने के लिए कहा। शाम के समय कृष्णा ने अलमारी खोली तो साढ़े सात लाख रुपये के जेवर और 1.64 लाख रुपये चोरी होने का पता चला। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed