फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewar route will soon change

Noida News: जेवर मार्ग की जल्द बदलेगी सूरत

Wed, 07 Oct 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Jewar route will soon change
यमुना सिटी(संवाद): रबूपुरा के लोगों को जल्द ही सड़क के गड्ढों और खराब मार्ग से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। रबूपुरा से तिरथली होते हुए जेवर जाने वाले मार्ग की नपती शुरू हो गई है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को जेवर जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। यह मार्ग रबूपुरा से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। इसी रास्ते से क्षेत्र के लोग कार्गो हाईवे की ओर भी आवागमन करते हैं। सड़क का निर्माण होने से रबूपुरा के साथ आस-पास के कई गांवों के लोगों को भी राहत मिलेगी। ग्रामीण रोजाना इसी मार्ग से जेवर सहित अन्य स्थानों पर आते-जाते हैं। लोगों का कहना है कि मार्ग के निर्माण के बाद आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article