फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jamalgarh-bandhauli road is in disarry

जमालगढ़-बांधोली सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान

Wed, 10 Feb 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
jamalgarh-bandhauli road is in disarry
जमालगढ़ से बांधोली जाने वाली बदहाल सड़क - फोटो : Mewat
पुन्हाना। गांव जमालगढ़ से बांधोली जाने वाली सड़क बदहाल है। इस सड़क पर राहगीरों का निकलना भी दूभर है। वहीं, आए-दिन दोपहिया वाहल चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव जमालगढ़ निवासी राजेश कुमार, मास्टर रशीद, मकसूद अली आदि ने बताया कि सड़क पर गंदे पानी की वजह से कई गांवों के लोग परेशान है। राजेश कुमार ने बताया कि उसने इस सड़क के संबंध में आरटीआई भी लगाई थी, जिसमें विभाग से जवाब मिला है कि करीब 800 मीटर सड़क की मरम्मत कराने के लिए 67 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजा था। अब तक मंजूरी नहीं मिली है। गांव वालों का कहना है कि पुन्हाना-बीवां रोड पर गांव का वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। आसपास गांवों के बच्चे स्कूल में पढ़ने आते हैं। कई बार वे इस सड़क पर कीचड़ होने के कारण गिर भी जाते हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विजय शर्मा ने बताया कि जानकारी लेकर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed