फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jainism's Dashalakshana Mahaparva Begins

Noida News: जैन धर्म का दशलक्षण महापर्व शुरू

Wed, 16 Sep 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Jainism's Dashalakshana Mahaparva Begins
सेक्टर-27 और 50 के जैन मंदिरों में अभिषेक-शांतिधारा से शुरुआत, 27 सितंबर को होगा क्षमावाणी पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-50 और सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर में बुधवार से दशलक्षण महापर्व की शुरुआत हुई। पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। सुबह छह बजे अभिषेक और शांतिधारा के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। इसके बाद भगवान की पूजा-अर्चना, महाआरती और शास्त्र प्रवचन हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।
सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर में प्रवचन के दौरान आर्षमति माताजी ने उत्तम क्षमा धर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को क्रोध का त्याग कर सभी जीवों के प्रति क्षमा और समता का भाव रखना चाहिए। क्रोध मन में वैर और अशांति बढ़ाता है, जबकि क्षमा का भाव मन को शांति प्रदान करता है।
विज्ञापन

दशलक्षण महापर्व के दौरान मंदिर में प्रतिदिन सुबह धार्मिक अनुष्ठान और शाम को महाआरती के साथ शास्त्र प्रवचन होंगे। 19 सितंबर को श्री पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव और लड्डू समर्पण, 21 सितंबर को धूप दशमी तथा 25 सितंबर को श्री वासुपूज्य निर्वाण कल्याणक महोत्सव और लड्डू समर्पण का आयोजन होगा। इसके बाद 27 सितंबर को सुबह 9:30 बजे क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed