{"_id":"64a433c9add660b02002b6e9","slug":"it-rained-on-the-arrival-of-the-month-of-sawan-devotees-thronged-the-temples-noida-news-c-1-gnd1002-687993-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सावन माह के आगमन पर हुई बारिश, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सावन माह के आगमन पर हुई बारिश, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
शिव का किया अभिषेक, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सावन का पावन मास मंगलवार से आरंभ हो गया है। सावन के पहले दिन ही इंद्र देव ने नोएडा में वर्षा कर इस माह का स्वागत किया। शहर में सुबह से लेकर शाम तक कई स्थानों पर बारिश हुई।
सावन के पहले दिन मंगलवार को शहर के प्राचीन वोडा महादेव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-19, शिव शक्ति मंदिर सेक्टर-45 व इसके अलावा सोसाइटियों व सेक्टरों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। तड़के चार बजे से देर रात तक श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान बम-बम भाेले के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे। भक्तों ने दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा आदि सामग्री शिवलिंग पर चढ़ाई। मंदिरों में सुबह जलाभिषेक किया गया। इसके बाद आरती और भोग लगाया गया। शाम को महाआरती की गई।
10 जुलाई को पहला सावन का सोमवार
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा। इसके लिए शिवालयों में खास तैयारी की जा रही है। शहर के बड़े मंदिरों से लेकर सोसाइटियों और सेक्टरों के मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर-19 सनातन धर्म व सेक्टर-45 में स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार सावन का महीना 59 दिन का
इस बार सावन पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार अधिक मास होेने के कारण सावन का महीना 59 दिन का है। सावन में ज्यादा दिन होने से शिव भक्त उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बार सावन माह में आठ सोमवार पड़ेंगे।