फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPU releases detailed schedule of CET for UG, PG, Ph.D.

Noida News: आईपीयू ने यूजी, पीजी, पीएचडी के लिए सीईटी का विस्तृृृत शेड्यूल जारी किया

Thu, 25 May 2023 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
IPU releases detailed schedule of CET for UG, PG, Ph.D.
-31 मई से एमसीए, एमए अंग्रेजी, व एमए अर्थशास्त्र समेत 16 कोर्सेज का सीईटी होगा
विज्ञापन


-बेंगलुरु व मुम्बई में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में यूजी, पीजी, पीएचडी में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा(सीईटी-कॉमन एंट्रेस टेस्ट) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश परीक्षाएं 31 मई, 11, 13, 14, 15, 16 व 17 जून को दो पालियों में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक व दोपहर 3.00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगी। 31 मई को सुबह की पाली में एमसीए, एमए डिजाइन, एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, मास्टर ऑफ साइंस(योगा), एमएड स्पेशल एजुकेशन, एमटेक बॉयोटेक्नॉलॉजी, एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग, एमएससी बायो इंर्फोमेटिक्स, समेत अन्य कोर्सेज की परीक्षा होगी।

31 मई को ही दोपहर की पाली में दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक एमबीए और मास्टर ऑफ साइंस(नेचुरल रिर्सोस मैनेजमेंट) के लिए सीईटी होगा। इससे पहले बीते सप्ताह आईपीयू ने परीक्षाओं की सिर्फ तिथियां जारी की थीं। दिल्ली-एनसीआर से बाहर के परीक्षा केंद्रों(चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, व कोलकाता) में सिर्फ 10 जून और 11 जून को ही प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बाकी तिथियों पर सीईटी का आयोजन दिल्ली-एनसीआर में ही होगा। बेंगलुरु व मुम्बई में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। हालांकि जिन्होंने इन परीक्षा केंद्रों को पहली पसंद के रूप में चुना है, उन्हें उनकी दूसरी वरीयता के अनुसार परीक्षा केंद्र दिया जाएगा, अन्यथा उन्हें दिल्ली एनसीआर में परीक्षा केंद्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुल 83 सीईटी प्रोग्राम के लिए इस बार 54521 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होंगे। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी, इसलिए इसके लिए दो पाली सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे और 3.00 बजे से 5.00 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। 17 जून को बीए लिबरल आर्ट के चार वर्षीय प्रोग्राम, मास्टर ऑफ साइंस (एनवॉयरमेंट मैनेजमेंट) एमटेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी) की सीईटी परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार आवंटित परीक्षा केंद्र, समय व पाली को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed