फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPS officers Alok Mittal and Arshinder Singh promoted to DGP in race for next DGP

Noida News: आईपीएस आलोक मित्तल व अरशिंदर डीजीपी प्रमोट, अगले डीजीपी की दौड़ में शामिल

Wed, 19 Nov 2025 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
IPS officers Alok Mittal and Arshinder Singh promoted to DGP in race for next DGP
कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को हो रहे सेवानिवृत्त
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल और अरशिंदर सिंह चावला को डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) प्रमोट किया है। राज्य की गृह सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा ने यह आदेश जारी किए हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के डीजीपी बनने के बाद राज्य में डीजीपी रैंक के अफसरों की संख्या सात हो गई है।
साथ ही दोनों अधिकारी हरियाणा का अगला डीजीपी बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर के छुट्टी पर जाने के बाद आलोक मित्तल को डीजीपी बनाए जाने की काफी चर्चा थी हालांकि राज्य सरकार ने ओपी सिंह को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था।
विज्ञापन


दस अक्तूबर को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक में दोनों अधिकारियों की डीजीपी पद पर पदोन्नत करने की मंजूरी दी गई थी। डीजीपी पद पर प्रमोट इन अफसरों के अलावा राज्य में इस पद पर आईपीएस मोहम्मद अकील, शत्रुजीत कपूर, संजीव कुमार, ओपी सिंह, अजय सिंघल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी सिंह के रिटायर व कपूर के नहीं लौटने पर बनेगी संभावना

अलोक मित्तल व अरशिंदर सिंह चावला की पदोन्नति के बाद अगले डीजीपी के नाम की चर्चा तेज हो गई है। शत्रुजीत कपूर के छुट्टी पर जाने के बाद सरकार ने ओपी सिंह को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था। ओपी सिंह का कार्यकाल 31 दिसंबर तक है। यदि उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता है और शत्रुजीत कपूर छुट्टी से वापस नहीं आते हैं तो आलोक मित्तल व अरशिंदर सिंह चावला अगले डीजीपी बनने की दौड़ में शामिल होंगे। आलोक मित्तल राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख हैं। उनका कार्यकाल 30 जून 2029 तक है। चावला पुलिस अकादमी मधुबन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनका रिटायरमेंट 30 सितंबर 2027 को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed