फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IP: Last chance to apply for admission in UG, PG, MBA, PhD today

आईपी : यूजी, पीजी, एमबीए, पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज

Sun, 14 Apr 2024 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
IP: Last chance to apply for admission in UG, PG, MBA, PhD today
-अब तक सवा लाख से अधिक आ चुके हैं आवेदन, अभी भी ऑनलाइन आवेदनों का दौर जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। सोमवार को यूजी, पीजी, एमबीए व पीएचडी में आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह खास मौका है। विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में नेशनल लेवल टेस्ट आधारित, यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा व मेरिट के आधार पर छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी। ऐसे में अंतिम समय में आवेदनों की संख्या और बढ़ने के आसार हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। अब छात्र अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ही आवेदन तिथि बढ़ाई गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिले के लिए सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) प्रवेश परीक्षा के लिए संभावित शेड्यूल तय किया है। शेड्यूल के अनुसार, 27 अप्रैल से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, प्रशासन ने छात्रों की मांग पर आवेदन करने की तिथि बढ़ाई थी। आईपी में इस शैक्षणिक सत्र में आवेदन करने का रिकॉर्ड बन सकता है। इसमें लगभग 40 हजार सीटों के लिए रविवार तक सवा लाख पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि बीते साल की आवेदन की प्रक्रिया के दौरान करीब एक लाख दस हजार आवेदन किए गए थे। नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक पाठ्यक्रम चार वर्षीय होंगे। हालांकि, इसमें वह पाठ्यक्रम शामिल नहीं किए गए हैं, जो वैधानिक बॉडी के हैं। इनमें एमबीबीएस, बीडीएस व एलएलबी समेत कई कोर्स हैं। इस बार 44 पीजी, 37 यूजी और 35 पीएचडी पाठ्यक्रम दो कैंपस के साथ 115 संबद्ध संस्थानों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद खोली जाएगी सुधार विंडो

विश्वविद्यालय कई यूजी और पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सीयूईटी स्कोर को भी स्वीकार कर रही है, हालांकि प्रथम प्राथमिकता यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) को ही दी जाएगी। इसके मद्देनजर यूनिवर्सिटी की सीयूईटी आवेदकों को सलाह है कि वे विभिन्न यूजी व पीजी प्रोग्राम के लिए आयोजित होने वाले सीईटी में भी आवेदन करें। इससे उनके दाखिले की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा उनके पास ऐसे दूसरे प्रोग्राम में भी दाखिले का अवसर होगा, जिनमें सीयूईटी स्कोर के जरिए दाखिले नहीं होते। इच्छुक छात्र आईपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि संशोधन के लिए ऑनलाइन विंडो आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed