फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IP: Applications for admission to MPhil program will be open till May 22

आईपी : एमफिल प्रोग्राम में दाखिले के लिए 22 मई तक होंगे आवेदन

Mon, 20 May 2024 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
IP: Applications for admission to MPhil program will be open till May 22
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) के एमफिल क्लिनिकल साइकोलॉजी और एमफिल साइकेटरिक सोशल वर्क प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in/ के माध्यम से 22 मई तक किया जा सकता है। इस तिथि के बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे पहले इस प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई थी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने आवेदकों की सहूलियत के लिए इसे 22 मई तक बढ़ा दिया था। दो वर्षीय यह प्रोग्राम राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग में उपलब्ध है। दोनों प्रोग्राम में क्रमश: 13 और 12 सीटें उपलब्ध हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा कॉमन एंट्रेस टेस्ट( सीईटी) के आधार पर होगा। इसके लिए सीईटी परीक्षा दो जून को आयोजित की जाएगी। इस प्रोग्राम की दाखिला पुस्तिका एवं अन्य विवरण यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in/ पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed