फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation of 200 Creta, no clue even after 7 days

200 क्रेटा की जांच, 7 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Thu, 10 Sep 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 200 Creta, no clue even after 7 days
200 क्रेटा की जांच, 7 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

नोएडा। बीटेक छात्र अक्षय कालरा की हत्या कर क्रेटा लूटने के मामले में पुलिस सात दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस ने नोएडा से लेकर एनसीआर में 200 क्रेटा की जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिली। वहीं, परिजन बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस के पास न कोई सुराग है न ही कोई जवाब। मामले में लगीं पुलिस की टीमें नोएडा के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों में सक्रिय गैंग के बदमाशों की जानकारी जुटा रही हैं। टीमों का फोकस दिल्ली के गिरोहों पर अधिक है। इसके अलावा भी करीब एक दर्जन से अधिक गैंग पुलिस के रडार पर है। पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई अन्य शहरों में कार लूट के लिए हत्या करने वाले बदमाशों के बारे में पता कर रही है। जेल से ऐसे बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिससे दिल्ली के एक खास बिरादरी के बदमाशों पर शक जा रहा है। इन बदमाशों का ठिकाना दिल्ली के पंजाबी बाग के आसपास हो सकता है। पुलिस इनके बारे में पता लगा रही है।
100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल
पुलिस ने नोएडा से लेकर एनसीआर के शहरों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। हालांकि, कुछ खास मदद नहीं मिली है। फुटेज में केवल मृतक की कार एनएच-24 की ओर जाती दिखाई दी है। फोर्टिस के पास कार स्पष्ट दिखाई दी। वहीं, कई कैमरे खराब होने के कारण सुराग नहीं मिला पा रहा है। पुलिस अब तक यह भी पता नहीं लगा पाई है कि बदमाश किस कार से आए थे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने ऑक्टरा पर आशंका जताई है।
विज्ञापन

बैकफुट पर कमिश्नरेट पुलिस
अक्षय कालरा हत्याकांड में कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से बैकफुट पर है। परिजन न्याय की आस में हैं तो शहरवासी भी जल्द घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं। वहीं, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी पीड़ित परिवार के साथ हैं। वहीं, बुधवार को एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा अक्षय कालरा के सेक्टर-62 स्थित घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को पुलिस की जांच के बारे में बताया। एसीपी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फांसी की मांग
इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर अक्षय नाम से लोग अभियान चला रहे हैं। ट्विटर पर हैशटैग जस्टिस फॉर अक्षय के नाम से लोग जुड़ रहे हैं। लोगों ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को फांसी चढ़ाने की मांग की है। मंगलवार को अक्षय के पिता ने भी ट्वीट कर न्याय की मांग की थी। इसके बाद कई लोगों ने उनके समर्थन में प्रदेश सरकार व पुलिस से बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। एक दर्जन से अधिक गैंग पुलिस के रडार पर हैं। मामले में शामिल बदमाशों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।
- रजनीश वर्मा, एसीपी द्वितीय, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed