{"_id":"64248ca5d4a734b578054b74","slug":"investigation-committee-formed-in-case-of-gambling-in-power-house-noida-news-c-1-gnd1002-387023-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली घर में जुआ खेलने के मामले में जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली घर में जुआ खेलने के मामले में जांच समिति गठित
विज्ञापन
बिजली घर में जुआ खेलने के मामले में जांच समिति गठित
- अधिशासी अभियंता खंड-1 को सौंपी गई है जांच, दो एसडीओ करेंगे सहयोग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत वितरण निगम में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्य अभियंता से लेकर एसडीओ, जेई व लाइनमैन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। अब सेक्टर-45 स्थित एक बिजली घर में तैनात कर्मचारियों द्वारा जुआ खेलने का मामला भी पिछले शुक्रवार को वायरल हो चुका है। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जिसमें खंड-1 के अधिशासी अभियंता शिवम त्रिपाठी, एसडीओ कपिल मुनि और एसडीओ प्रेमराज जांच करेंगे।
दरअसल, पिछले शनिवार को विद्युत कर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें कर्मचारी पैसों के साथ जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो खंड-तीन के सेक्टर-45 सदरपुर बिजली घर का बताया जा रहा है। वहीं बीते दिनों खंड-3 के ही सेक्टर-45 व सेक्टर-44 उपकेंद्र में मेरठ से आई विजिलेंस टीम के छापे में चोरी की बिजली से चल रहे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन उजागर हुए थे। इन सब प्रकरणों से बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
-- --
रिश्वत प्रकरण में जांच से पीछे खींच रहे हाथ:
इधर 21 मार्च को मुख्य अभियंता कार्यालय में एक ठेकेदार द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें ठेकेदार आरोप लगा रहा है कि पैसे देने के बाद भी उसके फाइल पर साइन नहीं किए जा रहे हैं। मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात सीए को 12 हजार रुपये ले चुका है। इस प्रकरण में मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता प्रथम संजीव कुमार वैश्य को जांच सौंपी थी। उन्होंने इस प्रकरण की जांच करने से इनकार कर दिया है।