फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Interstate vehicle thief gang busted, two arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle thief gang busted, two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 16 दोपहिया वाहन और 6 लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान चौड़ा सेक्टर-22 निवासी हर्ष और जय प्रताप सिंह उर्फ जेपी के रूप में हुई है। हर्ष पर 10 हजार का इनाम घोषित है। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने रविवार को 12-22 टी प्वाइंट के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों बदमाश हर्ष और जय प्रताप अंतरराज्यीय वाहन चोर हैं। हर्ष के खिलाफ नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में 16 मामले दर्ज हैं। वहीं जय प्रताप पर तीन मामले दर्ज हैं। दोनों नोएडा के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों से दोपहिया वाहन चुराकर अन्य राज्यों में बेचते थे। आरोपियों की निशानदेही पर एनसीआर से चोरी की गई 14 चोरी की बाइक, 2 स्कूटी और 6 लैपटॉप बरामद हुए हैं। दोनों के पास एक तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी हर्ष इस गिरोह का सरगना है और कोतवाली सेक्टर-24 से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना हर्ष कोतवाली सेक्टर-24 के टॉप टेन बदमाशों में शामिल है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed