फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Interpretation of youth on the first day of vaccination

युवाओं के टीकाकरण के पहले ही दिन बदइंतजामी

Tue, 11 May 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Interpretation of youth on the first day of vaccination
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार से 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए शुरू हुए टीकाकरण के पहले ही दिन अव्यवस्था का आलम दिखाई दिया। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए डेढ़ हजार लोग पहुंच गए। इनमें 45 वर्ष से अधिक और 18 से 44 वर्ष वाले लोग शामिल थे। सुबह 9 बजे ही 45 वर्ष से अधिक के लिए आई टीके की 80 बॉयल खत्म हो गई। इन्हें दो काउंटर पर बांट दिया गया। वहीं, दो घंटे तक वैक्सीन नहीं आने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना जिलाधिकारी तक पहुंची तो 200 बॉयल की खेप तत्काल पहुंची, तब जाकर लोगों को वैक्सीन लगी।
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक उम्र लोगों के साथ सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीके लगाने का फैसला भारी पड़ गया। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई। अस्पताल में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। टीकाकरण शुरू होने से पहले ही अस्पताल में एक हजार से अधिक लोगों ने डेरा जमा लिया। सुबह 9 बजे जैसे ही टीकाकरण शुरू हुआ तो अव्यवस्था फैल गई। कुछ देर में ही टीके खत्म हो गए। इस पर स्लॉट के अनुसार निर्धारित समय पर टीकाकरण नहीं होने से लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। घंटों लाइन में लगने के बाद भी टीका नहीं लगने पर लोगों ने जबरन वैक्सीनेशन कक्ष में घुसने का भी प्रयास किया। दोपहर बाद एडीसीपी रणविजय सिंह ने स्वयं सुरक्षा का जिम्मा संभाला। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

वैक्सीन की कम डोज मिलने से दिक्कत
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सुबह के समय 45 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए 100 बॉयल ही आई थीं। वैक्सीन कम होने के कारण कुछ लोगों ने हंगामा किया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद वैक्सीन आई तो आराम से लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 19 केंद्रों पर 2603 युवाओं को लगा टीका
जिले में सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। युवाओं ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया। पहले दिन 19 केंद्रों पर 2603 युवाओं ने टीका लगवाया। जिला अस्पताल, बिसरख सहित सभी केंद्रों पर युवाओं की भीड़ दिखी। ऐसे में टीका लगवाने के लिए उन्हें काफी इंतजार भी करना पड़ा। अन्य आयुवर्ग के लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि सोमवार को कुल 21 सरकारी केंद्रों पर 4,621 लोगों को टीका लगा।

भीड़ के कारण कई केंद्रों पर सिर्फ 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों को ही टीका लगाया गया, जबकि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन 2,800 युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था, इनमें 2,603 यानी 93 फीसदी ने टीका लगवाया। 60 वर्ष से अधिक आयु के 256 बुजुर्गों ने पहली और 594 ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 45 से 59 वर्ष के बीच के 577 लोगों ने पहली और 550 ने दूसरी खुराक ली। 11 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 7 ने दूसरी, इसी तरह सात फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली और 16 ने दूसरी खुराक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed