{"_id":"680d034fdda0693a2e0d5bab","slug":"international-yoga-day-noida-news-c-340-1-del1004-88266-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम-रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम-रेखा गुप्ता
विज्ञापन
-इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही दूसरी एशियाई योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप में हुईं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे दूसरे एशियाई योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
सीएम ने रेखा गुप्ता ने कहा कि एशियाई योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप की ऊर्जा को देखकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने सभी 20 देशों के खिलाड़ियों व 200 से अधिक एथलीटों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भारत, एशिया और दुनिया के लिए योगासन को एक वैश्विक खेल के रूप में मनाने की नई शुरुआत है। भारत योग की जन्मभूमि है, जिसने पूरे विश्व के लिए स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग प्रशस्त किया है। इसी भावना के अनुरूप, दिल्ली सरकार योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने के लिए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसमें व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य योग के अभ्यास के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने का संदेश लेकर हजारों प्रतिभागियों को एक साथ लाना रहेगा।