फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Integrated industrial township will get 24 hours electricity

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप को 24 घंटे बिजली मिलेगी

Thu, 23 Sep 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Integrated industrial township will get 24 hours electricity
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में बनाया गया 220 केवी का सबस्टेशन। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) व ग्रेनो प्राधिकरण के संयुक्त उपक्रम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेनो लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) की इंडस्ट्रियल टाउनशिप को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए टाउनशिप में बने 220 केवी के सबस्टेशन को जहांगीरपुर व सिकंदराबाद से जोड़ दिया गया है, ताकि एक लाइन से आपूर्ति बाधित हो तो दूसरी लाइन से सप्लाई मिलती रहे। आईआईटीजीएनएल की तरफ से करीब 750 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई जा रही है। इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियां निवेश कर रही हैं। अब तक पांच बड़ी कंपनियां प्लांट लगा चुकी हैं।
विज्ञापन

इनमें हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मी मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी) और जे-वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। अत्याधुनिक सेवाओं से लैस यह टाउनशिप स्मार्ट तकनीक पर बसाई गई है। यहां निवेशकों को बिजली की दिक्कत न हो, इसके लिए 220 केवी और 33/11 केवी के बिजलीघर बनाए गए हैं। 220 केवी सबस्टेशन की कुल क्षमता 240 एमवीए है। ये गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन है। आईआईटीजीएनएल के सीईओ व एमडी नरेंद्र भूषण ने बताया कि टाउनशिप तक एक लाइन जहांगीरपुर स्थित 765 केवी सबस्टेशन से जोड़ी गई है। वहीं, दूसरी लाइन सिकंदराबाद स्थित 400 केवी सबस्टेशन से जुड़ी है। अगले माह से सिकंदराबाद वाली लाइन से भी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जहांगीरपुर की लाइन से बिजली आपूर्ति पहले ही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed