फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instagram removed objectionable post against hindu god-godess

इंस्टाग्राम ने हटाई हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री

Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Instagram removed objectionable post against hindu god-godess
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री अपने प्लेटफार्म से हटा दी है। ये जानकारी इंस्टाग्राम की ओर से सोमवार को हाईकोर्ट को दी गई। एक यूजर ने ये सामग्री इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने इंफोर्मेशन टेकभनोलॉजी (इंटरमीजियरी गाइडलाइंस एंड डिजीटल एथिक्स कोड) का पूर्ण रूप से पालन करने का निर्देश देने की मांग पर फेसबुक व इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट को फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बताया कि आपत्तिजनक सामग्री हटा दी गई। इस बात का भी आश्वासन दिया गया है कि उनका मुवक्किल इस याचिका की प्रतियां किसी भी बाहरी तीसरे पक्ष को नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट को ये भी बताया कि फेसबुक ने नए आईटी नियमों के तहत शिकायत अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। यही अधिकारी इंस्टाग्राम के लिए भी कार्य करेगा।
वहीं दूसरी ओर कोर्ट ने नए आईटी नियमों से जुड़े कार्यकारी, वैधानिक व अन्य जिम्मेदारियों के अविलंब निर्वहन के निर्देश की मांग पर केंद्र सरकार व सोशल मीडिया नेटवर्क को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 16 अगस्त तय की गई है।
मामले में याचिकाकर्ता आदित्य सिंह देशवाल ने कहा कि इंस्टाग्राम का प्रयोग करते हुए उसने देखा कि उसे बेहद आपत्तिजनक सामग्री मिली जो इस्लाम की शेरनी नामक यूजर ने पोस्ट की थी। उस सामग्री के साथ हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा व उन्हें कार्टून व ग्राफिक्स के जरिये अश्लील रूप में दिखाया गया था।

याची ने अधिवक्ता जी तुषार राव एवं आयुष सक्सेना के जरिये याचिका दायर कर उक्त आपत्तिजनक सामग्री को इंस्टाग्राम से हटाने की मांग की थी। इसके अलावा याची ने उक्त यूजर का विवरण सुरक्षित रखने और उसकी पहचान जाहिर करने के लिए कोर्ट के समक्ष पेश करने का निर्देश देने का भी आग्रह किया था। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed