फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspector's dog bite three children

नोएडा: इंस्पेक्टर के कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Jun 2019 02:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Inspector's dog bite three children
इंस्पेक्टर के कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया - फोटो : Social Media

शहर के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर के कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया। गुरुवार शाम को इस घटना में घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। इस मामले की कोई अधिकारिक शिकायत नहीं हुई है। ऐसे में यह घटना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, शहर के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर का पालतू कुत्ता थाने के आवासीय परिसर के बाहर रस्सी से बंधा हुआ था। एसएचओ के आवास के आसपास कई अन्य पुलिसकर्मियों के आवास हैं। वहीं पर बच्चे खेल रहे थे, तभी कुत्ते के गले की रस्सी खुल गई और वह आक्रामक हो गया, उसने तीन बच्चों को काट लिया।
विज्ञापन


इससे वहां अफरातफरी मच गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। तुरंत ही बच्चों को उनके घरवाले अस्पताल ले गए और इलाज कराया। वहीं, कुत्ते को एसएचओ के कर्मचारियों ने काबू में कर लिया। बताते हैं कि थाना परिसर में वही पुलिस वाले रहे हैं जो उसी थाने में तैनात हैं। अब कोतवाल के खिलाफ कौन शिकायत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते के काटने पर मिला था थाने का चार्ज

कुछ साल पहले तत्कालीन एसएसपी के कुत्ते ने एक पीआरओ को काट लिया था। इसके बाद पीआरओ को थाने का चार्ज मिला था। उस वक्त भी यह खबर चर्चा में थी। बताया जाता है कि पीआरओ लगातार चार्ज पाने की कोशिश में थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। इसी दौरान एसएसपी के बंगले पर कुत्ते ने काट लिया था। उस वक्त तुरंत ही यह खबर मीडिया में नहीं आई। कुछ दिन के बाद ही जब पीआरओ को चार्ज मिला तो यह मामला चर्चा का विषय बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed