{"_id":"6ab13f7ce100d5ccff095612","slug":"inspections-initiated-to-check-arrangements-in-schools-noida-news-c-491-1-rgh1002-10716-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूलों में व्यवस्थाओं के जांच के लिए शुरू हुआ निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूलों में व्यवस्थाओं के जांच के लिए शुरू हुआ निरीक्षण
विज्ञापन
100 फीसदी विद्यालयों का किया जाएगा सत्यापन, जांच में मिलने वाली कमियों को एक सप्ताह में किया जाएगा दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभाग का दो दिवसीय निरीक्षण अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर इन्हें दुरस्त भी कराया जाएगा। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि जिले में में 21 और 22 सितंबर को दो दिवसीय निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी विद्यालयों का 100 फीसदी सत्यापन कराया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यह देखना है कि विद्यालयों में निर्धारित पैरामीटर सही स्थिति में हैं या नहीं। दो दिन तक चलने वाले इस अभियान में जिले के प्रत्येक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का सत्यापन किया जाना है। अगले एक सप्ताह में संबंधित प्राधिकरण के साथ मिलकर इन कमियों को दूर करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत जिले के तीनों ब्लॉक—बिसरख, दादरी और जेवर में विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।