{"_id":"67a8b114a32e191d990f4d24","slug":"innocent-dies-after-being-crushed-by-thar-driver-gets-bail-grnoida-news-c-23-1-vns1013-53174-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: थार से कुचलकर मासूम की मौत, चालक को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: थार से कुचलकर मासूम की मौत, चालक को मिली जमानत
विज्ञापन
- कार बैक करते समय हुआ हदासा, घर के बाहर खेल रहा था बच्चा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कार को बैक करते समय मासूम चपेट में आ गया। घायल अवस्था में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जमानत मिल गई।
वरीखास गांव शाहजहांपुर के राजू सिंह परिवार के साथ जलपुरा गांव में किराये पर रहते हैं। साथ में उनकी बहन भी रहती है। बहन के पति अनुज की मौत हो चुकी है। शनिवार शाम करीब चार बजे बहन काम के सिलसिले में घर के से बाहर थी। इसी दौरान भांजा प्रशांत (4) घर के बाहर खेल रहा था। जलपुरा गांव में ही रहने वाला गजेंद्र अपनी थार कार को बिना देखे बैक करने लगा। कार बैक करने के दौरान भांजा कार के पहिये के नीचे आ गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे की मां घरेलू सहायिका है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कार चालक द्वारा लापरवाही से वाहन को बैक करने के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कार को जब्त कर लिया गया है।