फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Injured teenager dies, CM says justice will be done

Noida News: घायल किशोर ने तोड़ा दम, सीएम ने कहा-होगा इंसाफ

Fri, 24 Oct 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Injured teenager dies, CM says justice will be done
जन्मदिन के दिन हुआ था हमला, ग्रामीणों ने रबूपुरा-झाझर मार्ग पर दो घंटे तक लगाया जाम
विज्ञापन


पीएसी और तीन थानों की पुलिस तैनात, शाम को हुआ अंतिम संस्कार

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। जन्मदिन के दिन हुए हमले में घायल रबूपुरा के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी अनिकेत (17) की शुक्रवार सुबह दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दलित किशोर की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शुक्रवार सुबह परिजन और लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इससे रबूपुरा-झाझर रोड पर सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक यातायात ठप हो गया। मौके पर पहुंचे डीसीपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर इंसाफ दिलाने की बात कही है।
15 अक्तूबर को जन्मदिन पर पार्टी करने के लिए अनिकेत अपने चाचा सुमित और भाई के साथ सैय्यद का तालाब क्षेत्र में गया था। यहां पुराने झगड़े को लेकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में अनिकेत और सुमित घायल हो गए। दोनों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिकेत की गंभीर हालत देख उसे पहले जिम्स और बाद में शारदा अस्पताल रेफर किया गया। दो दिन बाद हालत बिगड़ने पर अनिकेत को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चार बजे अनिकेत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझने की कोशिश की लेकिन लोग टस से मस नहीं हुए। जाम और हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी साद मियां खान, एडीसीपी सुधीर कुमार ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला और यातायात सुचारू हो सका। दूसरी तरफ, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला हत्या में बदलकर आरोपियों की तलाश में दबिश डालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पांच अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पीएसी की एक कंपनी तैनात
दो जातियों का मामला होने और तनावपूर्ण स्थिति के चलते मौके पर पीएसी की एक कंपनी को तैनात किया गया है। साथ ही रबूपुरा, जेवर और इकोटेक-1 थाने की पुलिस को भी मौके पर तैनात है। एलएनजेपी अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद किशोर के शव शाम चार बजे रबूपुरा के मोहल्ला आंबेडकर नगर लाया गया। इस दौरान मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पीएससी, कई थानों का पुलिस बल, बसपा के नेता आदि मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण रही।


योगी ने किशोर के दादा को इंसाफ का दिया भरोसा
किशोर की मौत के बाद थाने में मौजूद पीड़ित परिजन से मिलने क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह पहुंचे। इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने परिजन की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचाई। योगी आदित्यनाथ ने अनिकेत के दादा जुगलकिशोर से बात करते हुए उन्हें सांत्वना दी। साथ ही, इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा जताया।


तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल की क्षेत्र में तैनाती है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-सुधीर कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed