{"_id":"611519b8c06a5c64a63a7284","slug":"infrastructure-projects-cost-of-10757-crore-completed-since-2017-aqua-line-metro-covid19-hospital-parking-space-for-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 10,757 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी, एक्वा लाइन मेट्रो रेल की लागत सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 10,757 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी, एक्वा लाइन मेट्रो रेल की लागत सबसे अधिक
Thu, 12 Aug 2021 06:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:23 PM IST
सार
नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, परियोजनाओं में सबसे महंगा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो रेल का निर्माण रहा है, जिसे 5,503 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।
विज्ञापन
Aqua Line Metro
विस्तार
नोएडा में 2017 में शुरू 10,757 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। जिसमें एक्वा लाइन मेट्रो, एक कोविड अस्पताल और 12,500 से अधिक कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, परियोजनाओं में सबसे महंगा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो रेल का निर्माण रहा है, जिसे 5,503 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि 28 महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं हैं, जिनकी कुल लागत 3,062 करोड़ रुपये है। जिनका उद्घाटन अप्रैल 2017 में किया गया था। 2,192 करोड़ रुपये की कई छोटी परियोजनाओं पर काम जुलाई 2021 तक पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन