फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Information on the prices of tomatoes and vegetables in major cities of the country

जानिए अपने शहर की कीमतें: सब्जियों के दामों को महंगाई की बेल ने लपेटा, आम आदमी की ओर घूरकर देख रहा टमाटर

Wed, 28 Jun 2023 05:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Jun 2023 05:51 PM IST
सार

आम आदमी की पहुंच से सब्जियां अब दूर होने को बेताब नजर आ रही हैं। सब्जियों के दामों ने अचानक आसमान छू लिया है। बाजार में थोक से लेकर फुटकर तक सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। भीषण गर्मी, कम उत्पादन और बारिश में देरी से टमाटर की खुदरा कीमतें देश के कुछ हिस्सों में अब 120 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। थोक बाजारों में यह 70 रुपये किलो तक है। टमाटर के साथ कुछ सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। जानिए आपके शहर में क्या है इनका हाल...

विज्ञापन
Information on the prices of tomatoes and vegetables in major cities of the country
टमाटर के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई में टमाटर की कीमतें थोक बाजार में 3-5 रुपये किलो और खुदरा बाजार में 10-20 रुपये किलो थीं। लेकिन जून में यह अचानक बढ़ गई और अब 100 रुपये के पार है। पिछले हफ्ते में टमाटर की कीमतें तीन गुना बढ़ी हैं। हरियाणा व उत्तर प्रदेश से टमाटर की आपूर्ति कम होने से बंगलूरू से टमाटर आ रहा है। हाल में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। इससे व्यापारी तारों के भरोसे पौधों को खड़ा कर रहे हैं। दिल्ली के व्यापारी महाराष्ट्र के किसानों से टमाटर मंगाने के लिए बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


Shimla: दूसरे दिन सौ रुपये और बढ़े दाम, 1600 में बिका टमाटर का क्रेट, किसान गदगद
मौसम की मार से परेशान किसानों के चेहरों पर टमाटर की बढ़ी कीमतों ने रौनक ला दी है लेकिन उपभोक्ताओं को बेहाल कर दिया है। अमूमन शुरुआती सीजन मंडी में 500 से 600 रुपये बिकने वाले सोलन के लोकल टमाटर का 25 किलो का क्रेट 600 से 1600 से तक बिक रहा है। अब सब्जी मंडी में टमाटर की आवक भी बढ़ गई है। जिला सिरमौर से भी टमाटर आना शुरू हो गया है। और पढ़ें...
विज्ञापन


Chandigarh: टमाटर के बढ़ते दाम से गृहिणियां परेशान, 100 रुपये किलो के भाव ने बिगाड़ दिया सब्जी का स्वाद
बरसात शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान पर चढ़ने लगे हैं। पिछले सप्ताह तक जो टमाटर 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, उसका दाम एकदम से 80 से 100 रुपये तक पहुंच गया है। और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन


Meerut: अदरक-टमाटर पहुंच से बाहर, दोगुनी महंगी हुईं सब्जियां, अभी और बढ़ेंगे दाम
मानसूनी बरसात से हरी सब्जियों पर महंगाई की मार पड़ गई है। जिस टमाटर की फसल को 20 दिन पहले किसानों ने खेतों में ही नष्ट कर दिया था, अब उसी के दाम आसमान छू रहे हैं। फुटकर में टमाटर 120 रुपये प्रति किलो और हरी मिर्च 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। भिंडी, अरबी, तोरई, बैंगन 80 रुपये किलो पर पहुंच गए हैं। और पढ़ें...

Gorakhpur: टमाटर ने लगाया शतक, हरी सब्जियां भी 50 के पार
गोरखपुर में टमाटर ने अब शतक लगा लिया है। फुटकर बाजार में 80 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। जबकि, करीब 15 दिनों पहले तक जो टमाटर थोक बाजार में पांच से सात रुपये बिक रहा था, अब उसी मंडी में सबसे ज्यादा टाइट रेट टमाटर का ही है। और पढ़ें...

Bareilly :टमाटर 100 रुपये पार, धनिया-मिर्च और अदरक के भाव भी बढ़े
बरेली में 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये पर पहुंच गया है। धनिया, मिर्च, गोभी के दाम भी बढ़े हैं। अदरक की महंगाई से चाय की चुस्की बेस्वाद हो चली है। और पढ़ें..

Agra: इतना महंगा हुआ टमाटर, दाम सुन लोगों के चेहरे हुए लाल; जानें सब्जियों के रेट
इन दिनों बारिश के कारण टमाटर व अन्य सब्जियों के दाम सुन लोगों के चेहरे लाल पड़ रहे हैं। धनिया, मिर्च, अदरक, टमाटर, तोरई, लहसुन महंगा होने से सभी की रसोई का बजट बिगड़ गया। जहां महिलाएं एक हफ्ते पहले टमाटर एक किलो खरीद रही थी तो वहीं अब पावभर से काम चला रही हैं। और पढ़ें..

जम्मू: मानसून के शुरू होते ही बढ़े सब्जियों के दाम, टमाटर की कीमत ने खरीदारों के चेहरे किए लाल
जम्मू कश्मीर के मानसून के आगमन के साथ ही सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस वर्ष मई माह में लोगों को ठंड और बारिश का आनंद तो मिला लेकिन इसका असरअब सब्जियों की पैदावार पर नजर आने लगा है। इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इससे आम लोगों के रसोई का जायका बिगड़ना शुरू हो गया है। टमाटर, नींबू व अन्य सब्जियों के दाम सुन खरीदारों के चेहरे लाल पड़ने लग गए हैं। और पढ़ें...

Vegetable Price Hike: बारिश के बाद उत्तराखंड में बढ़े सब्जियों के दाम, टमाटर हुआ और लाल, पढ़ें-रेट लिस्ट
उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश का असर सब्जियों के दामों पर भी पड़ा है। प्रदेश के सभी शहरों में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बारिश के बाद से टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, अदरक के दाम में तो रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। और पढ़ें... 

Rajasthan: राजस्थान की सबसे बड़ी मुहाना मंडी में टमाटर-अदरक के तीन गुणा बढ़े दाम, टमाटर 65 रुपए, अदरक 195 रुपए

मॉनसून के कारण प्रदेश की सबसे बड़ी मुहाना फल-सब्जी मंडी जयपुर में सब्जियों के दामों में तीन गुणा बढ़ोतरी हो गई है। सब्जियों के थोक दामों में बड़ा उछाल आया है। 4 दिन पहले 10-15 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा टमाटर 65, अदरक 195 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। और पढ़ें... 


Indore: महीने भर तक रहेगी टमाटर के भाव में तेजी, नई उपज के बाद मंडियों में बढ़ेगी आपूर्ति
30-40 रुपये किलो में बिकने वाला टमाटर महंगा हो गया है। गुरुवार को टमाटर 100 से 120 रुपये किलो बिका। सप्ताहभर से टमाटर के भाव चढ़े हुए है और जुलाई माह तक टमाटर लोगों को महंगे दामों में ही मिलेगा, लेकिन टमाटर तीन राज्यों में सबसे ज्यादा बिकता है, लेकिन तेज बारिश और गर्मी के कारण टमाटर का उत्पाद इस बार 50 प्रतिशत ही रहा। इस कारण अब टमाटर की डिमांड ज्यादा बढ़ गई और आवक कम है। और पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed