फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rate of Tomato Increased in Chandigarh

महंगाई: टमाटर के बढ़ते दाम से गृहिणियां परेशान, 100 रुपये किलो के भाव ने बिगाड़ दिया सब्जी का स्वाद

Wed, 28 Jun 2023 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 02:29 PM IST
सार

बरसात के कारण सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सबसे ज्यादा उछाल टमाटर के दाम में आया है। हर सब्जी में डलने वाले टमाटर के महंगे होने से रसोई का बजट हिल गया है। 

विज्ञापन
Rate of Tomato Increased in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बरसात शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान पर चढ़ने लगे हैं। पिछले सप्ताह तक जो टमाटर 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, उसका दाम एकदम से 80 से 100 रुपये तक पहुंच गया है। अच्छा टमाटर 100 रुपये और थोड़ा बंदरंग सा टमाटर 80-100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


मंडी में टमाटर 70 से 80 रुपये प्रति किलो थोक रेट में बिक रहा है। मई में टमाटर का भाव 10 रुपये प्रति किलो था। टमाटर के बढ़ते भाव से सबसे ज्यादा गृहिणियां परेशान हैं। उनका कहना है कि सरकार को जमाखोरों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

रसोई का बजट बिगड़ा

चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी के कारोबारी अमन शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह टमाटर 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था लेकिन अब इसमें तेजी आ गई है। टमाटर का फुटकर भाव 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी तेजी है। आने वाले दिनों में दाम और बढ़ने की उम्मीद है। उधर, गृहिणी शोभना शर्मा, अर्चना शर्मा, केला देवी और निशा देवी का कहना है कि बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ने से घर की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। टमाटर तो रसोई की पहुंच से दूर हो गया है। 

हर सब्जी का रेट बढ़ा
अन्य हरी सब्जियों के दाम में भी उछाल आ गया है। सब्जियों के रेट में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के दाम में अचानक आई इस उछाल की सबसे बड़ी वजह बरसात के सीजन की दस्तक मानी जा रही है। वहीं, पिछले दिनों दाम गिरने की वजह से इस बार उत्पादन प्रभावित हुआ है। वाजिब दाम न मिलने से किसानों ने सब्जियों की बिजाई घटा दी थी, जिसकी वजह से बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई और दाम में बढ़ोतरी हो गई। बारिश के कारण भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed