Vegetable Price Hike: बारिश के बाद उत्तराखंड में बढ़े सब्जियों के दाम, टमाटर हुआ और लाल, पढ़ें-रेट लिस्ट
सहारनपुर आदि जगहों से टमाटर की खेप कम पंहुच रही है। साथ ही बारिश से टमाटर की खेती खराब भी हुई है। जिसके कारण इस समय टमाटर के दाम उछल पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश का असर सब्जियों के दामों पर भी पड़ा है। प्रदेश के सभी शहरों में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बारिश के बाद से टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, अदरक के दाम में तो रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।
देहरादून मंडी सचिव अजय डबराल ने बताया कि बरसात में किसान टमाटर नहीं तोड़ते हैं। सहारनपुर आदि जगहों से टमाटर की खेप कम पंहुच रही है। साथ ही बारिश से टमाटर की खेती खराब भी हुई है। जिसके कारण इस समय टमाटर के दाम उछल पर हैं। अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। बरसात के बाद दामों में कमी आएगी।
Uttarakhand Weather: आज आठ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल-किलबरी मार्ग धंसा
गढ़वाल में सब्जियों के दाम
सब्जियां अब पहले
टमाटर- 100-120 20से 30
अदरक- 280-300 240
करेला- 40 25-30
खीरा- 40 30- 35
लौकी- 40 20-25
बीन्स- 50 40
भिंडी- 30 से 40 35
बैंगन- 30 से 40
कुमाऊं में सब्जियों के दाम
सब्जियां - पहले - वर्तमान दाम (किलो में)टमाटर - 10 से 20 100
आलू पहाड़ी - 15 - 20
प्याज - 10 से 15 20
बीन - 30 - 60
शिमला मिर्च - 20 - 40
लौकी - 10 - 20
खीरा - 10 - 30
अदरक - 80 - 200
लहसुन - 80 - 100-120