{"_id":"610839f18ebc3e84091e5d34","slug":"information-about-theft-turned-out-to-be-false-cash-and-jewelery-found-in-the-house-grnoida-news-noi597190593","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी निकली चोरी की सूचना, घर में मिली नकदी और जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी निकली चोरी की सूचना, घर में मिली नकदी और जेवरात
विज्ञापन
जांच करते एफएसएल प्रभारी नेपाल सिंह और पुलिस।
- फोटो : Grnoida
जारचा। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की फील्ड यूनिट टीम ने दो घंटे में घर से नकदी-सोना बरामद घटना का खुलासा कर दिया। फील्ड यूनिट प्रभारी नेपाल सिंह ने पड़ताल के लिए डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली। वहीं, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि 112 नंबर पर दी गई चोरी की सूचना झूठी साबित हुई है। इस कारण सूचना देने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी टी गेट के सामने रेलवे से सेवानिवृत्त रामशरण वरुण परिवार के साथ रहते हैं। वह मूल रूप से गाजियाबाद मोदीनगर के निवासी हैं। सोमवार सुबह उन्होंने 112 नंबर पर घर से 17 हजार रुपये नकद और लाखों के आभूषण चोरी की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट टीम जांच-पड़ताल के लिए पहुंच गई। एफएसएल टीम को शुरुआती जांच में ही घटना संदिग्ध लगने लगी। जांच में कोई ताला टूटा नहीं पाया गया।
वहीं, अलमारी पर कोई चोट के निशान नहीं थे और चाबी वहीं टंगी थी। शक होने पर अलमारी की जांच की गई तो 17 हजार रुपये व आभूूषण बरामद हो गए। इसके बाद फील्ड यूनिट प्रभारी ने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की झूठी सूचना क्यों दी गई। वहीं, झूठी सूचना देने पर पुलिस कार्रवाई की बात भी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण झूठी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि चोरी की सूचना झूठी निकली है। चोरी बताए गए आभूषण और नकदी घर में रखी अलमारी से ही बरामद हो गए। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार का शीश तोड़कर लैपटॉप चोरी
सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में सोसाइटी के सामने चोरों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिया। कार मालिक ने शिकायत दी है। ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी निवासी रवि राय ने बताया कि उनके रिश्तेदार सेक्टर-50 स्थित महागुन सोसाइटी में रहते हैं। रविवार शाम को वह रिश्तेदार के घर आए थे। उन्होंने सोसाइटी के बाहर कार खड़ी कर दी। करीब आधे घंटे बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा था। चोरों ने लैपटॉप और मोबाइल समेत 30 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।

जारचा में चोरी की सूचना पर पहुंचा डॉग स्कवॉयड।- फोटो : Grnoida