फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Information about city buses will be available on ITMS video screens.

Noida News: आईटीएमएस की वीडियो स्क्रीन पर मिलेगी सिटी बसों की जानकारी

Mon, 21 Sep 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Information about city buses will be available on ITMS video screens.
-22 जगहों पर लगी हैं वीडियो स्क्रीन, 20 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हुए हैं
विज्ञापन


----
नोएडा। शहर में सिटी बस संचालन की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए नोएडा प्राधिकरण इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का सहारा लेगा। आईटीएमएस परियोजना में पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर 22 वीडियो स्क्रीन लगी हुई हैं और 20 पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित हैं। प्राधिकरण वीडियो स्क्रीन पर सिटी बस संचालन के रूट, समय की जानकारी प्रदर्शित करवाएगा। वहीं पब्लिक एड्रेस सिस्टम में जो साउंड लगे हैं उन पर इस जानकारी की घोषणा होगी। यह व्यवस्था जल्द शुरू करने की तैयारी है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि आईटीएमएस के वीडियो स्क्रीन पर जानकारी प्रदर्शित करने व पब्लिक एड्रेस पर घोषणा कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण अभी 50 ई-बसों का संचालन करवा रहा है। आगे 25 बसें और बढ़वाने की तैयारी है। इसके लिए परिवहन निगम को प्राधिकरण पत्र भेज चुका है। नई बसें आने के बाद नए रूट भी बनेंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed