फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India won a silver medal in the women's section

Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ भारत ने महिला वर्ग में जीता एक रजत पदक

Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
India won a silver medal in the women's section
फोटो समाचार-
विज्ञापन



भारत ने महिला वर्ग में जीता एक रजत पदक

- उज्बेकिस्तान ने जीते दो स्वर्ण, पुरुष और महिला वर्ग में आज होंगे मुकाबले



संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में चल रही एशियाई जूनियर और यूथ भारोत्तोलन चैंपियनशिप में बुधवार को छह मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में उज्बेकिस्तान का दबदबा रहा। उज्बेकिस्तान ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और चार कांस्य पदक हासिल किए। वहीं, भारत के लिए महिला जूनियर वर्ग में एक रजत पदक हाथ लगा। बृहस्पतिवार को पुरुष और महिला वर्ग में भारोत्तोलन के मुकाबले खेले जाएंगे।


भारोत्तोलन में बुधवार को 76 किग्रा महिला जूनियर वर्ग में भारत की संजना ने रजत पदक जीता। 71 किग्रा महिला यूथ वर्ग में थाईलैंड की वोगेसिंग ने स्वर्ण, ईरान की करीमी लाया ने रजत और उज्बेकिस्तान की फायजुल्लाएव दिलनोज ने कांस्य पदक हासिल किया। 71 किग्रा महिला जूनियर वर्ग में फिलीपींस की सरनो वनेसा ने स्वर्ण, थाईलैंड की वोगसिंग ने रजत व उज्बेकिस्तान की कोमिलोव सेविनचोय कांस्य पदक जीता। 89 किग्रा पुरुष यूथ वर्ग में ईरान के घोलिजादेह फरहाद ने स्वर्ण, ईरान के सोलेइमनीजन ने रजत व उज्बेकिस्तान के रुस्तम्बईकोव कांस्य पदक जीता। 89 किग्रा पुरुष जूनियर वर्ग में उज्बेकिस्तान के ओलिमोव खोजिकबर ने स्वर्ण, रेजेपांव रसूल ने रजत व ईरान के घोलिजादेह फरहाद ने कांस्य पदक जीता। 76 किग्रा महिला यूथ वर्ग में उज्बेकिस्तान की फायजुल्लाएव मदीना ने स्वर्ण व ईरान की कडखोदेई असल ने कांस्य पदक जीता। 76 किग्रा महिला जूनियर वर्ग में कोरिया की पार्क सुमीन ने स्वर्ण, उज्बेकिस्तान की फायजुल्लाएव मदीना ने रजत व उज्बेकिस्तान की ददमिर्जेव गुलशोगाखो ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed