फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Increase the number of foods that increase immunity

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की अधिकता बढ़ाएं

Mon, 24 May 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Increase the number of foods that increase immunity
नूंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रतीक जैन ने सोमवार को जिले के तीन बालगृहों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के खानपान में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की अधिकता बढ़ाने निर्देश दिए। इसके बाद बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सीजेएम पहले तावडू के घुसपैठी गांव स्थित दीपालय बाल गृह पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के बेडरूम, प्ले ग्राउंड और किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किचन स्टाफ को निर्देश दिए कि वे खाना बनाने में विशेष सावधानी बरतें। वहीं, इंचार्ज से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराने को कहा। बड़े बच्चों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलाने की बात कही। इसके बाद तावडू के भंगोह स्थित पीसीआई बाल गृह और पीपाका स्थित ऑर्फन इन नीड बाल गृह का दौरा किया। कोरोना के समय बच्चों का बेहतर ख्याल रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाहर से आने वाले लोगों के हाथों को सैनिटाइज कराएं। खेल के दौरान भी बच्चों को दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को मास्क और समय-समय पर हाथ धोने के लिए प्रेरित करते रहें। खानपान में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की अधिकता बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed