फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Income tax raids on omaxe builder various premises read update and detail

आयकर विभाग की कार्रवाई: ओमेक्स बिल्डर के 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापा, 12 करोड़ रुपये बरामद, 100 करोड़ का बेहिसाबी लेनदेन

Mon, 14 Mar 2022 01:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Mar 2022 01:01 PM IST
सार

फरीदाबाद में कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेट व अन्य के यहां दिल्ली से आई टीम ने तलाशी ली। ओमेक्स समूह पर कर चोरी के साथ ही बड़ी मात्रा में नकद राशि लेकर फ्लैट बेचने के आरोप हैं।

विज्ञापन
Income tax raids on omaxe builder various premises read update and detail
ओमेक्स बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में रियल एस्टेट समूह ओमेक्स के देशभर के 40 से अधिक ठिकानों पर सोमवार छापे मारे। छापे के दौरान समूह से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। सूत्रों के अनुसार देर रात तक जारी छापे में दिल्ली में करीब 10 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। वहीं, 100 करोड़ रुपये के बेहिसाबी लेनदेन की जानकारी भी मिली है।

विज्ञापन


फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, चंडीगढ़ और हरियाणा व पंजाब में आयकर विभाग की टीम देर रात तक तलाशी लेती रही। अधिकारियों ने कंपनी के वित्तीय लेनदेन से संबंधित दस्तावेज खंगाले। ओमेक्स समूह दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में शामिल है। एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस समूह की परियोजनाएं हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग की नोएडा टीम ने दिल्ली में कई जगहों पर छापे मारे, जो देर रात तक जारी रहे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 27 ठिकानों पर सुबह आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। नोएडा में सेक्टर-62 स्थित ऑफिस और सेक्टर-93 स्थित कंपनी के दो अधिकारियों के परिसरों में छापे मारे गए। वहीं, फरीदाबाद में कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेट व अन्य के यहां दिल्ली से आई टीम ने तलाशी ली। ओमेक्स समूह पर कर चोरी के साथ ही बड़ी मात्रा में नकद राशि लेकर फ्लैट बेचने के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed