{"_id":"68c9bfaa4831a164000ef513","slug":"in-todays-time-entrepreneurship-is-not-just-an-option-but-a-necessity-principal-na-news-c-199-1-jnd1002-141003-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज के समय में उद्यमिता केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज के समय में उद्यमिता केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है : प्राचार्य
Wed, 17 Sep 2025 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी06-राजकीय आईटीआई में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत आईटीआ
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमिता पखवाड़ा के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि आज के समय में उद्यमिता केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है।
यह न केवल आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करती है बल्कि बेरोजगारी जैसी समस्या के समाधान में भी कारगर है। युवाओं को चाहिए कि वह केवल नौकरी पाने के बजाय रोजगार देने वाले बनें और अपने कौशल व ज्ञान का सकारात्मक उपयोग करें। बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता में छात्राओं ने आधुनिक समय से जुड़े कई नए और व्यावहारिक विचार प्रस्तुत किए। महिला उद्यमियों की भूमिका, स्टार्टअप संस्कृति का महत्व, डिजिटल माध्यमों से रोजगार सृजन, स्थानीय संसाधनों के उपयोग से छोटे व्यवसाय की संभावनाएं जैसे विषय प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों में प्रमुख रहे।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उद्यमिता है। आत्मनिर्भर भारत की पहचान, स्वरोजगार से बढ़ेगा सम्मान और युवा आगे बढ़ें भारत आत्मनिर्भर बने जैसे प्रेरणादायक संदेश शामिल थे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसी चीजों को उजागर किया।
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि उद्यमिता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती है और राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग स्वरोजगार की दिशा में करें। उन्होंने कहा कि जब युवा उद्यमिता की राह चुनते हैं तो वे न केवल अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराते हैं। इस अवसर पर जोगेंद्र, मंगल सिंह, केवल सिंह जुलानी, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़ और सोहनू राम भी मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना से रितिका, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद से अंकुश व तृतीय स्थान राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद से अर्चना ने प्राप्त किया। वहीं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद से राधिका, द्वितीय स्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डूमरखां से पिंकी व तृतीय स्थान छोटू राम किसान आईटीआई जींद से रानी ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगूरां से रुखसार, द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद से मुकीम व तृतीय स्थान राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद से अर्चना ने प्राप्त किया।