फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the toilet of Pune railway station

Noida News: पुणे रेलवे स्टेशन के शौचालय में कॉलगर्ल बता कर लिख दिया एक महिला का मोबाइल नंबर

Wed, 16 Jul 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
In the toilet of Pune railway station
-उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को पुणे से दबोचा
विज्ञापन

-ऑटो चालक है आरोपी, पीड़िता के पति से लेना चाहता था बदला
-रोजाना एक नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लिखता था अभद्र मैसेज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले करीब तीन सालों से पुणे के रहने वाले एक सिरफिरे ने दिल्ली में रहने वाली एक महिला की जिंदगी को नर्क में बदला हुआ था। आरोपी ने परेशान करने की नीयत से महिला का मोबाइल नंबर पुणे रेलवे स्टेशन के शौचालय में लिखकर उसे वेश्या बता दिया। यही नहीं आरोपी रोजाना एक नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की तस्वीरे अपलोड कर रहा था। सोशल मीडिया पर भी अभद्र मैसेज करके परेशान कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पुणे से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान यासीन शेख (49) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन व दो सिमकार्ड बरामद किए हैं।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सब्जी मंडी निवासी 38 वर्षीय एक महिला ने उत्तरी जिले के साइबर थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि यासीन शेख नामक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम से उसका मोबाइल नंबर लेकर पुणे रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में लिख दिया है। मोबाइल नंबर के साथ कॉल गर्ल सर्विस भी लिख दिया है। यहीं नहीं आरोपी रोजाना सोशल मीडिया पर एक नई आईडी बनाकर उसके बारे में अनर्गल बातें भी लिख रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी लोकेशन पर छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक है। छानबीन के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी थोड़ा सनकी किस्म का है। उत्तरी जिला पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed