फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the opening match of the tournament, Prayagraj crushed Hapur 21-09.

Noida News: प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में प्रयागराज ने हापुड़ को 21-09 से रौंदा

Sun, 22 Mar 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
In the opening match of the tournament, Prayagraj crushed Hapur 21-09.
प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा के भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में प्रयागराज ने हापुड़ को 21-09 से रौंदा

महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के एक निजी स्कूल में खेल विभाग की ओर से सीनियर महिला वर्ग में ओपन राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पहले दिन लीग मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला प्रयागराज और हापुड़ के बीच खेला गया, इसमें प्रयागराज ने जीत हासिल की। पहले मैच में जिले की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेशभर से आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिसेज एशिया पेसेंफीक वर्ल्ड 2025 मे सौंदर्य प्रतियोगिता में रनरअप बिंदु भाटिया ने किया। उन्होंने कहा कि आज की खिलाड़ी जब घर से बाहर निकलकर मैदान पर उतरी हैं, तो यह देश के लिए गर्व की बात है। क्योंकि बेटियां भी अपनी प्रतिभा के दम पर विश्व पटल पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। क्षेत्रीय खेल अधिकारी मेरठ मंडल जितेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और महिला खिलाड़ियों को भविष्य में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित रामाज्ञा स्कूल में रविवार से तीन दिवसीय सीनियर महिला वर्ग में ओपन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेजबान जिले की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ खिताब जीतने के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरी। रामज्ञा ग्रुप के निदेशक राकेश केसरी, स्कूल एकेडमिक इंचार्ज अमर सिंह राठौर, प्रधानाचार्य अवनि सिंह, स्पोर्ट्स शिक्षक बालचंद नागर, कबड्डी कोच सुमित नागर, रेसलिंग कोच अंजुम, बास्केटबॉल कोच विजय कुमार, जिम कोच शुभम नागर, कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में मुख्य रेफरी ऋषभ बत्रा, विनय पंवार, सौरभ कुमार, सोहित पंवार, वाहिद खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पूलों में बांटी टीमें

प्रतियोगिता में शामिल आठ टीमों को दो पूल ए व बी में बांटा गया। ए पूल में गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, सहारनपुर, आगरा को रखा गया है। वहीं, पूल बी में हापुड़, प्रयागराज, गाजियाबाद, अलीगढ़ को रखा गया है। पहले मुकाबले में प्रयागराज ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए हापुड़ को 21-09 अंक से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में गाजियाबाद ने अलीगढ़ को 40-28 अंक, तीसरे मुकाबले में आगरा ने गौतमबुद्ध नगर को 44-21 अंक और चौथे मुकाबले में गाजियाबाद ने हापुड़ को 25-06 अंक से मात दी।


लखनऊ व बुलंदशहर की टीम नहीं हुई शामिल

प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़ आदि दस टीमों को शामिल किया गया था लेकिन लखनऊ व बुलंदशहर की टीम ने प्रतियोगिता में शिरकत नहीं की। खेल अधिकारियों का कहना है कि दोनों जिलों की टीमें प्रयागराज में आयोजित हो रही ओपन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed