फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the murder of the trolley driver, the companion was shot in an encounter

सोनीपत, मुरादाबाद, बुलंदशहर के ध्यानार्थ::: ट्राला चालक की हत्या में साथी को मुठभेड़ में लगी गोली

Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
In the murder of the trolley driver, the companion was shot in an encounter
ट्राला चालक की हत्या में साथी को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन

- निशानदेही को ले जाते वक्त दरोगा की पिस्टल छीनकर चलाई गोली
- झारखंड में खाना बनाने के दौरान हुआ था दोनों चालकों में विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम बोकारो से गाजियाबाद ट्राला में सरिया लेकर जा रहे चालक इमरान की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी साथी चालक सोनीपत निवासी अमित 24 घंटे में शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि आरोपी ने चाकू की बरामदगी को मौके पर निशानदेही के लिए ले जाते वक्त दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।
आरोपी अमित ने दाे माह पहले झारखंड में हुए विवाद का बदला लेने के लिए अपने मुरादाबाद निवासी साथी फूल सिंह के साथ मिलकर इमरान की हत्या की थी। आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी वर्ष 2013 में परवेश नाम के युवक की हत्या कर चुका है। इसमें आरोपी को उम्रकैद हो चुकी है। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार के गया निवासी इमरान की रबूपुरा क्षेत्र में हत्या की गई थी। तीन टीम वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी थीं। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया था और वारदात में प्रयोग किए गए चाकू को बरामद करने के लिए गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी ने दरोगा धर्मवीर सिंह की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह भी दूसरे ट्राला में बोकारो से सरिया लेकर गाजियाबाद जा रहा था। जेवर टोल पार करने के बाद उसने इमरान का पीछा किया। इमरान को अमित ने अपने साथी फूल सिंह की मदद से ट्राला में पंक्चर होने का बहाना बनाकर रुकवा लिया। इसके बाद आरोपी उसके केबिन में घुस गए और गला रेतकर उसकी हत्या कर फरार हो गए। पुलिस आरोपी फूल सिंह को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
15 हजार के इनामी को लगी गोली
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित शोरूम व मेडिकल स्टोर की छत को तोड़कर चोरी करने वाले बुलंदशहर नरसेना के 15 हजार के इनामी सोनू को शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस आरोपी के दो अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार पर जेल भेज चुकी है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया की चिपियाना फाटक के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। आरोपी रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी पर 15 से अधिक केस दर्ज हैं। ब्यूरो

----
मोबाइल लूट में नाबालिग पकड़ा
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक बरामद की गई है। आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है। क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल लूट कर भाग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed