फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In Sidcul police station area, police arrested four

Noida News: चोरी की योजना बनाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया

Thu, 13 Nov 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
In Sidcul police station area, police arrested four
Iसिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, हथौड़े-सरिया-औजार बरामदI
विज्ञापन




सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथौड़े, सरिया, पेचकस और प्लास सहित अन्य औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से उनकी कार भी जब्त कर ली। पकड़े गए आरोपियों में से एक पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।



पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी महादेवपुरम तिराहे के पास मुखबिर ने सूचना दी कि शोभा गार्डन से नेहरू कॉलोनी की ओर जाने वाले मोड़ पर एक हरियाणा नंबर की ग्रे कलर की कार खड़ी है जिसमें बैठे चार युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिजवान निवासी रावली महदूद, शुभम चौधरी निवासी सूर्यानगर कॉलोनी सिडकुल, अंशुमान निवासी सूर्यानगर कॉलोनी, आदर्श निवासी राधा एन्क्लेव, नवोदय नगर सिडकुल बताए। रिजवान ने कबूल किया कि वह पहले भी चोरी के जुर्म में जेल जा चुका है और नशे का आदी है। उसने बताया कि सभी आरोपी कुछ समय से बेरोजगार हैं और खर्च के लिए चोरी की योजना बना रहे थे। कार आदर्श की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed