फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Improved health facilities at Maharishi Valmiki Hospital

Noida News: महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Fri, 27 Jun 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Improved health facilities at Maharishi Valmiki Hospital
निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री पंकज सिंह, ओपीडी सहित सभी सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन




इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी अधूरी परियोजनाओं को तुरंत पूरा करने के दिए सख्त निर्देश



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। बवाना स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में सुविधाएं बेहतर होंगी। शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ समाज कल्याण मंत्री रविंद्र सिंह इंद्राज भी मौजूद रहे।



इस दौरान पंकज सिंह ने ओपीडी ब्लॉक, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डाॅक्टर-नर्स व चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही, सफाई व्यवस्था और दवा के स्टॉक का भी जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। साथ ही, सिविल वर्क में हो रही देरी और स्टाफ की उपलब्धता में कमी को लेकर अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त कर सभी पेंडिंग काम जल्द पूरे करने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित निर्माण कार्यों को संबंधित विभागों के सहयोग से शीघ्र पूरा किया जाए। हर नागरिक को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का लक्ष्य है कि अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी नहीं हो।
विज्ञापन




स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी विश्वस्तरीय



पंकज सिंह ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं, दवा आपूर्ति व अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा रहा है। पिछली सरकारों की गलतियों से सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब हालात में है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े टेंडर को देने में जान-बूझकर देरी की, जिससे ओटी सहित अन्य मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के काम में देरी हो रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर विशेष तौर पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article