फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Impact of the news... open drain covered; residents express happiness.

Noida News: खबर का असर....खुले नाले को ढका, निवासियों ने जताई खुशी

Wed, 14 Oct 2026 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Impact of the news... open drain covered; residents express happiness.
खबर का असर,, खुले नाले ढके गए
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला में सोमवार को ‘खुले नालों से हादसे का खतरा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में खुले नाले को ढक दिया गया है। इससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। निवासियों का कहना है कि खुले नाले के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता था। अब नाला ढकने से लोगों को राहत मिली है।
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी और गौड़ सिटी-2 के आसपास कई जगह नाले खुले होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय निवासियों को आशंका थी कि पैदल आने-जाने वाले लोग और बच्चे खुले नालों में गिरकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। इस समस्या को लेकर सोमवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद गौड़ सिटी-2 में खुले नाले को ढक दिया गया।
विज्ञापन




निवासी संदीप कुमार ने खुले नालों से होने वाले हादसों के खतरे पर चिंता जताई थी। उन्होंने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। साथ ही, भविष्य में भी लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की, ताकि उनका जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed