फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegally had name recorded in revenue records and claimed land compensation.

Noida News: फर्जी तरीके से राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया नाम व जमीन का मुआवजा उठाया

Sat, 11 Apr 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Illegally had name recorded in revenue records and claimed land compensation.
फर्जी तरीके से राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया नाम व जमीन का मुआवजा उठाया
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रायपुर बांगर गांव में जमीन के फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करा कर राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिए गए। फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुआवजा उठाया गया। न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के रिठौरी गांव में सुंदर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिवारवालों की रायपुर बांगर गांव में जमीन थी। जिसमें एक तिहाई भाग महावीर की थी, जो नावल्द थे। पीड़ित के सगे परिवार के थे। उनके द्वारा पीड़ित व उनके भाइयों के पक्ष में 22 मई 1998 को रजिस्टर्ड वसीयत पंजीकृत कराई गई थी। जबकि सिकंदराबाद निवासी कपिल कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार और संजीव कुमार ने धोखाधड़ी करके दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करा लिए। यह मामला न्यायालय में भी चला। उसके बाद विपक्षी लोगों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2008 में जमीन का एक करोड़ 80 लाख रुपये मुआवजा उठा लिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 10 फीसदी आवासीय प्लॉट भी आवंटित कराकर विक्रय कर दिया गया। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद डीएसपी को रजिस्टर डाक के माध्यम से शिकायत की गई, कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed