फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal mining: 40 vehicles seized in the campaign, three cases registered

अवैध खनन : अभियान में 40 वाहन किए जब्त, तीन केस दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining: 40 vehicles seized in the campaign, three cases registered
21 जून से जनपद में अवैध खनन को रोकने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ 21 जून से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कमिश्नरेट के तीनो जोन में ओवरलोडिंग और अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर 40 वाहनों को जब्त किया गया और तीन अलग अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।


पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में नोएडा जोन के सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने एक ट्रक और सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने चार हाईवा को जब्त किया है। सेंट्रल नोएडा जोन की बिसरख थाना पुलिस ने तीन ट्रक को जब्त किया। बादलपुर पुलिस ने एक हाईवा, सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने दो डंपर वाहनों को ओवरलोडिंग के कारण जब्त किया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में बीटा टू पुलिस ने दो डंपर, नॉलेज पार्क पुलिस ने दो डंपर और चार ट्रक, दादरी, जारचा और दनकौर पुलिस ने नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली व चार हाईवा वाहनों को जब्त किया। नॉलेज पार्क पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना कासना पुलिस ने तीन हाईवा जब्त किए। थाना ईकोटेक वन पुलिस ने एक केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो हाईवा वाहन जब्त किए है। इसके अतिरिक्त थाना रबुपूरा पुलिस की ओर से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एक केस दर्ज कर दो डंपर वाहनों को जब्त किया गया। ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 29 वाहनों को जब्त किया गया। दो केस दर्ज हुए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह सभी कार्रवाई एमवी एक्ट के अंतर्गत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed