{"_id":"689c9fa4a2cca0fe52043c55","slug":"illegal-liquor-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71565-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
-आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 200 लीटर नकली शराब और शराब बनाने के उपकरण और सामान बरामद किया है
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के पास नकली शराब बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान पवन निवासी चीती के रूप में हुई है, जबकि उसके 4 साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 200 लीटर नकली शराब और शराब बनाने के उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया है।
मंगलवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के नजदीक एक खंडर मकान में नकली शराब की फैक्टरी चलाई जा रही है। सूचना के आधार पर दनकौर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद 4 लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अनिल निवासी डिबाई, बुलंदशहर, छोटू निवासी एटा, बिरजू निवासी करावल नगर, दिल्ली, सुभाष निवासी बिहार के साथ मिलकर रात के समय फैक्टरी में नकली शराब तैयार करता था। शराब की बोतलों पर नकली होलोग्राम और रैपर लगाए जाते थे। रैपर में केवल यूपी में बिक्री के लिए लिखा होता था, जिससे ग्राहकों को असली शराब लगे। इसके बाद यह शराब आसपास के जिलों में बेची जाती थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन पहले भी इसी तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त रह चुका है।