फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   illegal firecracker manufacturing factory busted in Dadri

दिवाली से पहले छापा: ग्रेनो में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 1500 किलो विस्फोटक जब्त; जखीरे में मिला ये सब

Mon, 08 Sep 2025 12:43 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 12:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के दादरी इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्टरी का खुलासा हुआ है। जहां पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। साथ ही मशीनें और उपकरण जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
illegal firecracker manufacturing factory busted in Dadri
अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पटाखे बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1500 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, तैयार व अधबने पटाखे और निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। बरामदगी में भारी मात्रा में रासायनिक पाउडर, मशीनें, पैकिंग सामग्री और डेटोनेटर तार तक शामिल हैं। 

विज्ञापन


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र दादरी के गांव बोडाकी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में लंबे समय से गुपचुप तरीके से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि यहां भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एकत्र की गई है। बिना लाइसेंस पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दबिश दी और मौके से तीन आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के रामलखन (33), आजाद (20) व बहराइच के राजेन्द्र (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह इस काम में कब से लिप्त थे और इनके तार किससे जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के विस्फोटक रसायनों को खुले में रखा गया था। गर्मी या हल्की सी चिंगारी से भी भारी विस्फोट हो सकता था। अगर पुलिस कार्रवाई न करती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दीपावली जैसे त्योहार से पहले इस तरह की अवैध गतिविधियां तेजी से बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। अवैध पटाखा फैक्ट्री या गोदाम की सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वह बिना लाइसेंस पटाखे बनाने या बेचने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

भारी मात्रा में रासायनिक पाउडर और उपकरण बरामद
पुलिस की टीम ने फैक्ट्री की तलाशी ली तो वहां से विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला। इनमें 1004 किलोग्राम तैयार पटाखे (अनार), 100 बोरी अधबनी नलकी पटाखे, 53.6 किलो मैग्नीशियम पाउडर, 74.8 किलो स्मैक लेस पाउडर, 68.4 किलो कटन पाउडर, 37.9 किलो टीआई पाउडर और 29.4 किलो सिल्लीकेट समेत कई खतरनाक रसायन शामिल हैं।

इसके अलावा गोंद, पीओपी, फेविकॉल, डब्ल्यू पाउडर, लाल मिट्टी और पैकिंग में प्रयोग होने वाली गत्ते की बोरियां व टेप भी बड़ी मात्रा में मिले। मौके से पुलिस ने छह दाब मशीनें, एक इलेक्ट्रॉनिक दाब मशीन मोटर, एक स्प्रे मशीन, एक इलेक्ट्रिक कांटा, हथौड़ियां, टेप कटर, मिसल, धुरमुट और डेटोनेटर तार के बंडल बरामद किए। इसके साथ ही फैक्ट्री में उपयोग किए जा रहे ड्रम, प्लास्टिक टब, क्रेट, मूढा और पटली भी जब्त की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed