फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you keep your password and security strong, you will be safe from cybercrime

Noida News: पासवर्ड और सिक्योरिटी मजबूत रखेंगे तो साइबर क्राइम से बचे रहेंगे

Sat, 19 Jul 2025 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
If you keep your password and security strong, you will be safe from cybercrime
सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में पुलिस ने लोगों को बताए साइबर अपराध से बचने के तरीके
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अपना पासवर्ड और सिक्योरिटी को मजबूत रखिए। किसी को कोई जानकारी न दें। लिंक पर क्लिक न करें तो आप साइबर क्राइम से बचे रहेंगे। ये बातें साइबर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने अमर उजाला की ओर से सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में शनिवार को आयोजित साइबर सुरक्षा अभियान में कहीं। कार्यक्रम में लोगों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे।

विनोद कुमार ने कहा कि जालसाजों के निशाने पर बुजुर्ग अधिक हैं। ऐसे में उन्हें साइबर अपराध की घटनाओं से अपडेट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के सबसे अधिक शिकार बुजुर्ग हो रहे हैं। इसके पीछे उनके अकाउंट में पैसे होना और उनका डर है। डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज ही नहीं है। यह केवल डर है जिसका फायदा साइबर जालसाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने अपील की कि सभी लोग रील्स या वीडियो से लेकर अन्य चीजें देखते हैं। बस थोड़ा सा वक्त निकालकर साइबर दोस्त प्लेटफार्म पर जाएं तो साइबर क्राइम से बचने के लिए काफी टिप्स मिलेंगे। समय निकालकर साइबर दोस्त के पोस्ट को पढ़ें और फॉरवर्ड करें तो बेहतर होगा। कोई साइबर क्राइम होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अगर आपने कोई भी लिंक क्लिक किया, ओटीपी बताया, बैंक, आधार, पैन आदि की जानकारी दी तो आप साइबर अपराध के शिकार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

स्वास्थ्य शिविर में 30 लोगों ने कराई जांच

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 30 लोगों ने सेहत की जांच कराई। इसमें दिल्ली के धर्मशिला अस्पताल ने सहयोग किया। शिविर में डॉ. रितु, कोऑर्डिनेटर विनय कनौजिया, नर्सिंग स्टाफ से कोमल, साक्षी और भव्या मौजूद रहीं। सोसाइटी से एओए अध्यक्ष नितेश रंजन, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव आनंद सिंह, कोषाध्यक्ष मुकुल नायडू, सदस्य उत्तम सिन्हा, विजय जायसवाल, विशाल अरुण, अमर चौरसिया के साथ एमसी सिंघल, जेपी माथुर, रमेश बंदलिश, नेहा सहगल, वीथिका समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed