फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you are selling vehicle then get it updated in RTO otherwise police action will be taken

Noida News: वाहन बेच रहे हैं तो आरटीओ में कराएं अपडेट...नहीं तो पुलिस कार्रवाई

Sun, 22 Jan 2023 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
If you are selling vehicle then get it updated in RTO otherwise police action will be taken
ग्रेनो में छात्रा के साथ हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर ने दिया आदेश
विज्ञापन

कार की तलाशी के दौरान हजारों ऐसे वाहन मिले, जिनका पंजीकरण अपडेट नहीं था

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अगर आप अपने वाहन को बेच रहे हैं तो आरटीओ में जरूर अपडेट कराएं। अपडेट नहीं कराएंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी। ग्रेटर नोएडा में छात्रा स्वीटी के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सेंट्रो कार की तलाशी के दौरान हजारों ऐसे वाहन मिले, जिनका पंजीकरण अपडेट नहीं था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने अभियान चलाकर ऐसे वाहन मालिकों पर कार्रवाई करने व वाहन जब्त करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का कहना है कि एक से अधिक लोगों के स्वामित्व वाले वाहनों की औचक जांच और दस्तावेज के सत्यापन के लिए एक संगठित अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल नए साल की पूर्व संध्या पर ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन मामले में जब पुलिस की टीम जांच कर रही थी, तब एक पखवाड़े से अधिक समय सेंट्रो कार का पता लगाने में लग गया था। दरअसल हिट एंड रन मामले में कोई सुराग नहीं था। बस केवल एक सफेद सेंट्रो के बारे में पुलिस की जानकारी थी। इसके बाद पुलिस ने परिवहन विभाग से सेंट्रो की जानकारी ली तो पता चला कि गौतमबुद्घनगर में 12 हजार सेंट्रो कार पंजीकृत हैं। इसके बाद साक्ष्यों व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर एक हजार कारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। इसके बाद चार सेंट्रो में से एक को ढूंढा। इस दौरान जांच में पुलिस को ऐसे कई वाहन मिले जो एक से अधिक बार बेचे और खरीदे गए थे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये थी कि उनमें से कई का पंजीकरण विवरण अपडेट नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुराने वाहनों के ऐसे मामले सामने आए हैं जिनके वास्तविक मालिकों का कोई पता नहीं चल पाया है, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा रहा है। ऐसे कई वाहन स्वामी, वाहन चलाने वाले या सवारी ले जाने वाले, जिनके स्वामित्व या दस्तावेज को अपडेट नहीं किया गया है, वह अपराध में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद अब गौतमबुद्घनगर के तीनों जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस की टीमें जल्द ही ऐसे पुराने वाहनों की जांच शुरू करेंगी और कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed