{"_id":"66589e8eefb18ed5600af953","slug":"if-we-get-support-from-delhi-government-then-work-will-be-done-faster-lg-noida-news-c-340-1-del1011-50003-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार का सहयोग मिले तो काम में आएगी तेजी : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार का सहयोग मिले तो काम में आएगी तेजी : एलजी
विज्ञापन
उपराज्यपाल के दो साल पूरे, गिनाए अपने काम, रखा नया विजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के साथ चल रही तकरार के बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आपसी सहयोग की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली सरकार सहयोग करे तो दो साल में राजधानी की सूरत बदल जाएगी। दो साल में दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने बहुत कुछ करने का प्रयास किया, लेकिन आपसी जंग के कारण बहुत काम नहीं हो पाए। जी-20 के सफल आयोजन के लिए दिन-रात काम किया।
बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल के तौर पर दो साल पूरे होने पर वीके सक्सेना ने अपने कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, नया विजन भी पेश किया। उन्होंने कहा कि बचे हुए समय में दिल्ली के विकास के लिए बहुत काम करना है। कोशिश है कि दिल्ली की सभी अधिसूचित 675 झुग्गी समूहों का पुनर्वास किया जाए। सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क, जल निकासी, पीने का साफ पानी, सीवरेज, साफ-सफाई जैसी सभी बुनियादी नागरिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाए। यमुना पर अन्य घाटों का विकास और बाढ़ के मैदानों की सफाई की जाए। दिल्ली में 2024-2025 की सर्दियों में 10 लाख ट्यूलिप के पौधे लगाने की भी योजना है। चांदनी चौक, जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद क्षेत्र, भूली भटयारी कांप्लेक्स, सदर बाजार कांप्लेक्स और निजामुद्दीन क्षेत्र का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र का पुनरुद्धार किया जाएगा।
बढ़ाया जाएगा ग्रीन एनर्जी का दायरा
दिल्ली में ग्रीन एनर्जी का दायरा बढ़ाने के लिए डीडीए का सहयोग लिया जाएगा। डीडीए संपत्तियों, संपदाओं का उपयोग करते हुए मिशन-मोड में सौर ऊर्जा और उससे प्राप्त बिजली का विकास करेगा। इसकी मदद से दिल्ली में बिजली की आपूर्ति बेहतर होगी।
विज्ञापन
यमुना की सफाई होगी तेज
उपराज्यपाल ने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट की ओर से एनजीटी के आदेश पर लगी रोक हटा दी जाती है तो यमुना की सफाई करना आसान हो जाएगा। बीते साल यमुना की सफाई को लेकर विशेष प्रयास किए गए थे। हालांकि, कुछ कारणों से इस दिशा में आगे काम नहीं हो पाया। उम्मीद कर रहे हैं कि यमुना की सफाई का अभियान फिर से शुरू हो पाएगा। मेरा लक्ष्य है कि यदि फिर से मौका मिला तो यमुना को तय समय में साफ करवाया जाएगा।