{"_id":"603e91688ebc3ee64e6fb63b","slug":"if-the-name-of-up-rera-is-added-to-the-campaign-then-the-fir-will-be-done-grnoida-news-noi568863574","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार में यूपी रेरा का नाम जोड़ा तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार में यूपी रेरा का नाम जोड़ा तो होगी एफआईआर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने बिल्डरों और उनके एजेंटों को कड़ी चेतावनी जारी की है। इसमें कहा है कि किसी ने भी प्रोजेक्ट के प्रचार-प्रसार या निवेश करने के संबंध में यूपी रेरा का नाम जोड़ा तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। यूपी रेरा किसी भी प्रोजेक्ट का प्रचार-प्रसार और निवेश के लिए क्रय-विक्रय की सलाह नहीं देता है।
यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि लखनऊ में एक अज्ञात संस्था की ओर से लोगों को संदेश भेजे गए थे, इसमें यूपी रेरा का जिक्र था। इसके माध्यम से प्रॉपर्टी क्रय करने और रेंट पर लेने का प्रचार-प्रसार किया गया था। यूपी रेरा ने मामला संज्ञान में आने के बाद लखनऊ के महानगर थाने में संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही मंगलवार को प्रदेश में एक सार्वजनिक सूचना जारी की है।
बिल्डरों और उनके एजेंटों को चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी यूपी रेरा के नाम का प्रयोग किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही कहा है कि यूपी रेरा किसी भी प्रोजेक्ट और संपत्ति का प्रचार-प्रसार नहीं करता है। लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस तरह की सूचना है तो वो कॉटेक्ट यूपी रेरा एट द रेट या यूपी-रेरा डॉट इन पर सूचना दे सकते हैं। इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रेरा की तकनीकी टीम ने किया गोल्फ सिटी का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के अधिकारियों ने मंगलवार को सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट नंबर-11 का निरीक्षण किया। रेरा की टीम में तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल रहे। यह प्रोजेक्ट एम्स मैक्स गार्डेनिया कंसोर्सियम द्वारा बनाया जा रहा है। इसके 9 टावर में करीब 800 फ्लैट हैं। बिल्डर ने प्रोजेक्ट का पजेशन दे दिया है और करीब 600 परिवार सोसाइटी में रह रहे हैं।
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में कई कार्य अब तक पूरे नहीं हुए हैं। पिछले महीने गोल्फ सिटी प्लॉट-11 रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने रेरा में शिकायत कर अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग की थी। शिकायत के साथ अधूरे कार्यों की लिस्ट भी दी थी। शिकायत के अनुसार टावर पर पेंट नहीं हुआ, बेसमेंट में पार्किंग का काम भी अधूरा है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी पूरी तरह नहीं बना है।
फायर फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से 2 बार आगजनी की बड़ी घटना होते-होते बची है। क्लब हाउस में काफी कमियां थीं। जनरेटर किराए के हैं, एक ट्रांसफार्मर लगना बाकी है। लोगों का आरोप था कि इसके बाद भी बिल्डर मेंटेनेंस के नाम पर पैसे वसूल रहा है। सोसाइटी के 3 टावर का ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट भी नोएडा अथॉरिटी ने नहीं दिया है।
सोसाइटी की जनरल सेक्रेटरी आकांक्षा सिंह ने बताया कि बिल्डर ने पिछले महीने ही रेरा को दिए अपने जवाब में कहा था कि सोसाइटी का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने सोसाइटी का निरीक्षण करने का आग्रह किया था। निरीक्षण में रेरा के अधिकारियों को कई कमियों का पता चला है। अब वे इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।