फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If the common man's complaint is not resolved then the police station officer is in trouble.

Noida News: आम आदमी की शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ तो थानेदार की खैर नहीं

Sat, 08 Nov 2025 02:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
If the common man's complaint is not resolved then the police station officer is in trouble.
कानपुर। कमिश्नरी के थानों में अगर आम आदमी की शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ तो थानेदार की खैर नहीं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल गंभीर शिकायतें आने पर उनकी जांच थाने के बजाय अपने रिजर्व इंस्पेक्टर से कराएंगे। इसके लिए क्राइम ब्रांच, शिकायत प्रकोष्ठ और वीआईपी सेल में तैनात इंस्पेक्टर की सूची तैयार की गई है। इसी आधार पर थानेदारी का भी निर्णय होगा। इसकी नजारा शुक्रवार को देखने को मिला जब पुलिस कमिश्नर ने युवती को पुलिस सुरक्षा में उसकी ससुराल भेजा।
विज्ञापन

चकेरी में एक दलित युवती को कायस्थ समाज के युवक से प्रेम हो गया था। दो दिन पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। घर पहुंचे तो परिजनों ने विरोध कर दिया लड़की के घर वालों ने अपहरण का आरोप लगा दिया। चकेरी पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवती शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मिली और अपना पीड़ा बयां की। सीपी ने युवती को अपने स्कोर्ट के साथ चकेरी स्थित उसकी ससुराल भेजा। वहीं, नोएडा के रहने वाले वृद्ध विकास सचदेवा और उनके भाई विक्रम पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। बताया कि विनायकपुर बांगर में दो प्लाट 1986 में खरीदे थे। क्षेत्र के कुछ लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया। अब नोएडा से आकर बार-बार शिकायत नहीं कर सकते हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर ने अपने रीडर दीनानाथ मिश्रा को जांच दी। चार घंटे में उन्होंने दोनों पक्षों के दस्तावेज देखने के बाद रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद सीपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed