फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If Sit on track case will regitered in Railway ACT

ट्रैक पर दिखे तो दर्ज होगा रेलवे एक्ट में केस

Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
If Sit on track case will regitered in Railway ACT
ट्रैक पर दिखे तो रेलवे एक्ट मेें दर्ज होगा केस
विज्ञापन

दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर तीन दिन पहले बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बैठे तीन युवक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। युवकों की मौत के बाद आरपीएफ के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लाइन के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक किया। साथ ही रेलवे लाइन पर गश्त बढ़ा भी दी है। वहीं, चेतावनी दी है कि जो लोग रेलवे ट्रैक पर घूमते या बैठे मिले, उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा।

गांव बोड़ाकी में बीते बृहस्पतिवार देर शाम बिजली आपूर्ति बंद थी। इस दौरान गांव निवासी तीन युवक दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर बैठ गए और ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर वीडियो देखने लगे। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई थी। तीन युवकों की मौत के बाद अलीगढ़ के असिस्टेंट कमांडेंट धीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर नवल किशोर आरपीएफ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले लोगों को ट्रैक पर नहीं आने और पशुओं को भी दूर रखने की हिदायत दी। छोटे बच्चों को भी रेलवे लाइन से दूर रखने के लिए कहा। आरपीएफ अधिकारी नवल किशोर ने कहा कि गश्त बढ़ा दी गई है। दिन और रात के समय भी गश्त जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed