{"_id":"69970c3a3507f0446e07e61e","slug":"if-rwas-receive-government-financial-assistance-the-scope-of-development-will-increase-noida-news-c-1-noi1095-3969005-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आरडब्ल्यूए को सरकारी वित्तीय सहायता मिले तो बढ़ेगा विकास का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आरडब्ल्यूए को सरकारी वित्तीय सहायता मिले तो बढ़ेगा विकास का दायरा
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए को सरकारी वित्तीय सहायता मिले तो बढ़ेगा विकास का दायरा
फोनरवा अध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर रखी मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडा। फोनरवा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी आरडब्ल्यूए को सरकारी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इससे विकास दायरा बढ़ेगा और सेक्टर तेजी से विकसित होंगे।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तीव्र गति से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों विशेषकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ आदि में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं के संचालन एवं क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आरडब्ल्यूए न केवल स्वच्छता, सुरक्षा, पार्कों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, जल निकासी तथा सामुदायिक केंद्रों के संचालन में सहयोग करती है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने में सेतु का कार्य भी करती है। ऐसे में इन संगठनों को सशक्त बनाने एवं शहरी विकास को नई गति देने के लिए आवश्यक नीति एवं वित्तीय प्रावधान पर विचार करें। यदि फंड आवंटन के साथ ऑडिट, प्रगति रिपोर्ट तथा डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तो पारदर्शिता और जवाबदेही भी बनी रहेगी। महासचिव केके जैन ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश आरडब्ल्यूए सीमित संसाधनों और सहयोग के आधार पर कार्य कर रही हैं। आर्थिक संसाधनों के अभाव में कई आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाते, जिससे स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।