फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If action is not taken, will knock on the door of the High Court

Noida News: छात्रा की हत्या के मामले में नामजदों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, हाई कोर्ट जाएंगे परिजन

Sun, 02 Jul 2023 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 02 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
If action is not taken, will knock on the door of the High Court
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं हुई तो खटखटाएंगे हाईकोर्ट का दरवाजा
छात्रा की हत्या के मामले में नामजदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर बोले परिजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। छात्रा की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में डेढ़ माह बाद भी विश्वविद्यालय समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर दो सप्ताह में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
कानपुर निवासी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिव नादर विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। 18 मई को सहपाठी ने विश्वविद्यालय परिसर के सामने बने डायनिंग हॉल के पास छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। छात्रा के पिता ने 25 मई को विश्वविद्यालय प्रशासन, कर्मचारी समेत पांच के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

छात्रा के चाचा अनिल कुमार चौरसिया का कहना है कि मामले में नामजद रिपोर्ट कराने के बाद भी पुलिस लापरवाही कर रही है। पीड़ित परिवार पुलिस से मिलने के लिए कई बार कानपुर से दादरी भी आए, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। जब भी पुलिस से संपर्क किया जाता है तो बहाना बनाया जाता है कि जुलाई में विश्वविद्यालय के छात्र आएंगे तब बयान लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर 15 जुलाई तक पुलिस मामले में नामजदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article