फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If a revolver is found in the hostel, the police will ask the management and the family of the student who brought it for the reason

Noida News: हॉस्टल में रिवाल्वर आने पर प्रबंधन व इसे लाने वाले छात्र के परिजनों से कारण पूछेगी पुलिस

Thu, 11 Sep 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
If a revolver is found in the hostel, the police will ask the management and the family of the student who brought it for the reason
हॉस्टल में सामान की जांच नहीं होना और पर्याप्त कैमरों की कमी की बात आई सामने
विज्ञापन

मृतकाें के मोबाइल और रिवाल्वर पर फिंगर प्रिंट से खुलेगा बंद कमरे का राज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिमटेक कॉलेज के हॉस्टल में गोली मारकर हत्या और आत्महत्या के मामले की जांच कर रही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस अबतक यह नहीं पता लगा पाई है कि गोली पहले किसने चलाई। पुलिस हॉस्टल की लापरवाही की भी जांच कर रही है। अबतक की जांच में पुलिस को हॉस्टल के प्रवेश द्वार पर सामान की जांच नहीं होना व हॉस्टल कक्ष की गैलरी में पर्याप्त कैमरे की कमी जैसी लापरवाही मिली है। इसके अलावा हॉस्टल में रिवॉल्वर लाने वाले छात्र के परिजन को भी पुलिस नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाएगी। मामले में लापरवाही सिद्ध होने पर कार्रवाई की जांच सकती है।
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के बिमटेक कॉलेज के आरसीआई विद्या विहार हॉस्टल में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से पीजीडीएम के छात्र दीपक कुमार की मौत हो गई थी। इलाज के दौरान दूसरे दिन घायल छात्र देवांश चौहान ने भी दम तोड़ दिया था। अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि कमरे के अंदर किसने किसको गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस केवल कमरे के हालात को देखकर कयास लगा रही है।
विज्ञापन

----
व्हाट्सएप चैट से मिल सकते हैं कई अहम सुराग
हॉस्टल में पढ़ने वाले एक छात्र ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि दीपक को यह बात पता थी कि देवांश के पिता पुलिस में रह चुके हैं। इस कारण ही उसके घर में रिवॉल्वर रहती है। वह कई बार मजाक-मजाक में भी देवांश से कहता है था कि उसके अन्य दोस्त और साथी उससे आगे निकल गए हैं। वह जिंदगी में काफी पीछे छूट गया है। आशंका है कि दीपक ने तो देवांश से कहकर हॉस्टल में रिवाल्वर मंगवाई। अगर दोनों के वाट्सएप चैट की जांच की जाए तो कई अहम सुराग मिल सकते है। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। इनमें लॉक लगा है। इस कारण इसे खोला नहीं जा सकता है। इसे खुलवाने के लिए फारेंसिक टीम की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही पुलिस को फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट का इंतजार है। फिंगरप्रिंट से ही पता चल सकेगा कि गोली किसके हाथ से चली। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छात्रों की नियमित काउंसलिंग के लिए बैठक करेगी पुलिस
नॉलेज पार्क में करीब 100 से अधिक छोटे-बड़े कॉलेज हैं। इनमें करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते है। शारदा विश्वविद्यालय की घटना के बाद पुलिस की ओर से छात्रों की मनोचिकित्सकों की मदद से नियमित काउंसिलिंग कराए जाने को लेकर पूर्व में बैठक भी की गई थी। इसमें महज 28 कॉलेज के जिम्मेदार ही शामिल हुए थे। इस कारण पुलिस की ओर से फिर से इन कॉलेज के प्रबंधकों के साथ बैठक की जाएगी। पुलिस की ओर से जल्द ही इन्हें नोटिस दिया जा सकता है। वहीं, एसीपी ग्रेटर नोएडा विवेक रंजन का कहना है कि हॉस्टल में दो छात्रों की मौत के मामले में जांच जारी है। मोबाइल और अन्य बरामद सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले में मृतक छात्र के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। अबतक घटना का कारण नहीं पता चल पाया है। यह भी जांच की जा रही है कि पहले किस छात्र की गोली लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed