{"_id":"63c94851dd4ae11bc475b0ac","slug":"icai-made-asia-book-of-records-noida-news-c-340-1-del1004-3225-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईसीएआई ने बनाया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईसीएआई ने बनाया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-करियर काउंसलिंग प्रोग्राम में सबसे अधिक छात्रों की भागीदारी का बना रिकॉर्ड
-सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम में 1.60 लाख छात्रों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम में सबसे अधिक संख्या में छात्रों की भागीदारी का बना है। इस प्रोग्राम में 1.60 लाख छात्रों ने भाग लिया। आईसीएआई पूरे एशिया में पहला संगठन है, जिसने एक बार में अधिकतम छात्रों की काउंसलिंग करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की जूरी ने इस प्रयास के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया को सम्मानित किया।
आईसीएआई की ओर से सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का पहला चरण 31 अक्टूबर 2022 व 26 नवंबर को आयोजित किया गया था। इन दोनों चरणों में नौवीं कक्षा से लेकर स्नातक स्तर के कुल 1,60, 648 छात्रों ने भाग लिया था। इस सुपर मेगा कैरियर परामर्श कार्यक्रम में कई प्राचार्यों, शिक्षकों और कैरियर काउंसलरों ने भी भागीदारी निभाई। इस काउंसलिंग का उद्देश्य कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करना और संस्थान और चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर आईसीएआई अध्यक्ष सीए डॉ देबाशीष मित्रा, आईसीएआई उपाध्यक्ष अनिकेत तलाटी, कैरियर परामर्श समिति अध्यक्ष सीए हंसराज चुघ, समिति के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल खंडेलवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।